अमरोहा

मुंबई की फैक्ट्री में आग से झुलसा अमरोहा का युवक

5 दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम, गांव लाया गया शव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद कि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाईखेड़ा गांव के 18 वर्षीय युवक अंकित की मुंबई में एक फैक्ट्री में लगी आग में झुलसने से मौत हो गई है। अंकित एक महीने पहले ही मुंबई के पालघर स्थित ‘जीत पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड’ फैक्ट्री में मजदूरी करने गया था।यह हादसा 2 अगस्त को हुआ था। फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इस आग की चपेट में आकर अंकित और उसके साथ काम करने वाला रहरा थाना क्षेत्र के ओगपुरा गांव का परसोत्तम गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को तुरंत मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन बुधवार देर शाम अंकित ने दम तोड़ दिया।अंकित की मौत की खबर सुनते ही उसके परिवार में मातम छा गया। उसकी माँ हीरावती और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंकित अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था।सूचना पर परिवार के सदस्य मुंबई पहुंच गए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद अंकित के शव को शुक्रवार को गांव लाया गया। परिजनों ने गंगा घाट पर मृतक युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं, हादसे में घायल हुए परसोत्तम का इलाज अभी भी चल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button