बेतुल
बैतूल ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचे बैतूल के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय सरदार यादव के नेतृत्व में बैतूल जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन में बैतूल विधानसभा अध्यक्ष प्रितेश गंगारे, आमला विधानसभा उपाध्यक्ष बंटी करोसिया, घोड़ाडोंगरी विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र भलावी, बैतूल शहर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष साहू, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश भोरवंशी, भौंरा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष सोनल धुर्वे, सूरज यादव, अरविंद नागवंशी, लोकेश रावत और मुकेश सेलुकर शामिल रहे।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय सरदार यादव सहित कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक हिरासत में रखा। संजय सरदार यादव ने कहा कि युवा कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज उठाने और युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।


