रामनवमी जुलूस में युवक की मौत का पुलिस ने किया खुलासा 5 आरोपी गिरफ्तार भेजे जेल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामनवमी पर्व 2026 के शोभायात्रा में दिनांक-29.03.26 को हजारीबाग जिला के झण्डा चौक के पास गाड़ी खाना क्लब के जुलूस में अभिषेक कुमार की हुई हत्या का उद्भेदन किया हत्या में शामिल 05 आरोपी को गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त तलवार एवं चाईनिज चाकू बरामद किया वंही जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने अभिषेक कुमार की तलवार चाकू एवं लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, तत्काल उन्हें सदर अस्पताल हजारीबाग ले जाया गया था वहाँ से उन्हें रिम्स अस्पताल राँची रेफर किया गया, राँची ले जाने के क्रम में उनकी मृत्यु हो गया था। काण्ड के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के द्वारा अमित आनन्द अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर, हजारीबाग के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया था। गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं सी०सी०टी०वी० फुटेज, फोटो तथा गुप्त सुचना के आधार पर उक्त अपराधियों की पहचान की गई उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया गया। टीम के द्वारा गाडीखाना से 1-श्याम कुमार उर्फ कारू, 2-आदित्य कुमार हरि उर्फ आदि, 3-रिशि कुमार, 4-समीर वाल्मिकी तथा 5 लोयाबाद, धनबाद में अपने रिश्तेदार के यहाँ छिपकर रह रहे विजय कुमार विनायक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी अपराधी से पुछ ताछ की गई इस दौरान उन सभी के द्वारा बताया गया कि दि०-28.03.2026 को रात्रि करीब 12:00 बजे गाडीखाना क्लब का जुलूस निकाला गया जिसमें हम सभी शामिल हुए, जुलूस धीरे-धीरे आगे बढ़ा। जुलूस में शामिल बहुत से लोगों ने शराब और गांजा का बहुत ज्यादा नशा कर लिया था। इस क्रम में दि०-29. 03.2026 को रात्रि में झंडा चौक के आसपास जुलूस पहुँचा। जुलूस में लाठी और तलवार का प्रदर्शन कर रहे थे। तभी जिन्स, टी-शर्ट पहना हुआ मुरैठा बांधा हुआ एक व्यक्ति हमारे जुलूस के अंदर घुस गया, जिसे हम सभी द्वारा मना किया गया, इस पर उस व्यक्ति ने हम सभी से बहस कर ली। इस पर हम सभी उग्र हो गये और उस पर ताबड़तोड़ लात, घूंसे, लाठी, तलवार / चाकू से हमला कर दिए। वह व्यक्ति किनारे गिर गया, फिर हमलोग जुलूस में नाचते हुए हथियार का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ गये। फिर अगले दिन उन्हें पता चला कि मुरैठा बांधा हुआ व्यक्ति की मौत हो गयी, जिसका नाम अभिषेक कुमार था।
इन सभी के पास से 1 तलवार फोल्ड चाकू (चायनिज)-02 बरामद किया गया इस छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से अमित आनन्द अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर। निशांत केरेकेट्टा, थाना प्रभारी लोहसिंघना पंकज कुमार, ओ०पी० प्रभारी बड़ा बाजार वेद प्रकाश पाण्डेय, ओ०पी० प्रभारी पेलावल। पिन्टू कुमार, लोहसिंगना थाना। निलेश रंजन, लोहसिंगना थाना। शशिकान्त पासवान लोहसिंगना थाना। सत्यम गुप्ता, लोहसिंगना थाना।तकनीकी शाखा, हजारीबाग के पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी।शामिल थे।



