बागपत

तितरौंदा उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत साइबर व महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

सिंघावली अहीर/बागपत :  उच्च प्राथमिक विद्यालय तितरौंदा में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव और महिला अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

थाना सिंघावली अहीर की मिशन शक्ति टीम ने बच्चों को संबोधित करते हुए उपनिरीक्षक गायत्री राजपूत ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया पर सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930, 112, 1090 या नजदीकी पुलिस थाने को सूचना देने की सलाह दी।

इस दौरान टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के कुछ व्यावहारिक उपाय भी प्रदर्शित किए।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज बिश्नोईप्रीति राहुल तंवर, अध्यापकगण, छात्र-छात्राएँ एवं मिशन शक्ति टीम — उपनिरीक्षक दीपिकामहा. महिला कांस्टेबल पूजाहेड कांस्टेबल जयवीर तथा साइबर सेल टीम थाना सिंघावली अहीर उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button