रामपुर शाहबाद

एक पेड़ मां के नाम पर्यावरण संरक्षण और पारिवारिक मूल्यों को समर्पित अभियान के अंतर्गत लगाए पेड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। पर्यावरण संरक्षण और पारिवारिक मूल्यों को समर्पित “मां के नाम एक पेड़” अभियान के अंतर्गत रामपुर रोड स्थित अमृत सरोवर के चारों ओर व प्राचीन शिव मंदिर परिसर में अध्यक्ष प्रतिनिधि/स्वच्छता प्रेरक वसीम खान एवं डिप्टी कलेक्टर /अधिशासी अधिकारी कुमार संजय एवं नगर पंचायत के स्टाफ द्वारा पौधारोपण किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में भावनात्मक वातावरण बना रहे। इस प्रेरणादायक पहल का उद्देश्य केवल हरियाली बढ़ाना नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व को जोड़ना भी है इस अवसर पर लिपिक नवेद मियां, प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन मुजीब मियां, कंप्यूटर ऑपरेटर रेहान अहमद लिपिक रिजवान खान सफाई नायक प्रमोद, शिव कुमार, हरपाल सिंह, रघुवीर, एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे!
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button