गोड्डा

महागामा डिग्री कॉलेज में एनएसएस के प्रथम यूनिट का हुआ गठन हुआ सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महागामा डिग्री कॉलेज के प्रथम NSS यूनिट गठन को सिदो कान्हू मुर्मू यूनिवर्सिटी ने मंजूरी प्रदान कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने डिग्री कॉलेज महागामा के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ संदीप कुमार मंडल को डिग्री कॉलेज महागामा NSS 01 यूनिट का प्रोग्राम अफसर नियुक्त किया है।  कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य डॉ राहुल कुमार संतोष की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन महाविद्यालय के सेमिनार हॉल संख्या 2 में किया गया। इस सम्मेलन में सेमेस्टर-1 और सेमेस्टर-2 के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया। सभी विद्यार्थियों में से 100 जागरूक विद्यार्थियों का चयन NSS स्वयं सेवक के रूप में किया गया‌। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राहुल कुमार संतोष ने NSS unit 1 के विषय मे कहा कि इसमें एक कार्यक्रम पदाधिकारी और पांच सदस्यीय एनएसएस सेल मिलकर कार्य करेंगे। प्राचार्य ने आगे कहा कि NSS यूनिट गठन हो जाने से अब यहां  महाविद्यालय के बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा और देशभक्ति की भावना जागृत होगी। साथ ही उम्मीद जताया कि बहुत जल्द दूसरी यूनिट का भी गठन की स्वीकृति मिल जाएगी। जिससे यहां के छात्र/छात्राएं जुड़कर देशहित में अपना योगदान दे पाएंगे और विद्यार्थियों के असीम प्रतिभा को निखारने  का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के NSS प्रोग्राम अफसर डॉ संदीप कुमार मंडल ने NSS के इतिहास, इसके तहत काम करने के तरीके और इसके उद्देश्य के बारे में विस्तार से विद्यार्थियों को समझाया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समाजशास्त्र के डॉ नवलेश राम, फिजिक्स के डॉ सोमनाथ राय, संथाली के डॉ मनोज टुडू, हिंदी के डॉ अजय तिर्की, केमेस्ट्री के डॉ मोहम्मद शाहिद, कॉमर्स के रामसुंदर दास, मनोविज्ञान के शशिकांत वर्मा, अंग्रेजी के प्रशांत सिंह, भूगोल के डॉ शंभु कुमार और अन्य शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button