मुरादाबाद

पब्लिक ने गौमांस की तस्करी करते दो हिन्दू युवक पकड़े

पुलिस ने की कार्यवाही

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव बीजना में गौमांस तस्करी का मामला सामने आया है। गांव के अंकित शर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने साथी अनुज ठाकुर के साथ शाम को करीब 8 बजे बीजना रोड पर टहल रहे थे, जब उन्होंने एक बाइक पर दो लोगों को देखा। बाइक चला रहे विक्की पुत्र गजराम और पीछे बैठे सचिन के पास दो बोरे थे। जब लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो विक्की बाइक लेकर भाग गया और सचिन से एक बोरा गिर गया। जब ग्रामीणों ने बोरा खोला, तो उसमें गाय का मीट और अवशेष मिले।
ग्रामीणों ने सचिन को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया
ग्रामीणों ने सचिन को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी विक्की की तलाश की जा रही है।
पुलिस जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button