राजस्थान

रक्तदान महादान: रूँडला परिवार ने पूर्वजों की स्मृति में आयोजित किया 101 यूनिट हुआ रक्त एकत्रित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बावड़ी। एन एच 52 पर स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठीकरिया में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर दिवगंत सूरजमल रूँडला, दिवगंत कमला देवी एवं दिवगंत डॉ. मनोज रूँडला की पावन स्मृति में नर्सिंग ऑफिसर मोहन लाल रूँडला एवं समस्त रूँडला परिवार द्वारा आयोजित गया। शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परिवार की इस पहल का उद्देश्य समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना और जरूरतमंदों की मदद करना है।
शिविर में 101 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्त संग्रहण का कार्य एस.के. मेडिकल कॉलेज टीम द्वारा किया गया। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर मोहन लाल रूँडला ने बताया कि अपने परिजनों की स्मृति को सेवा कार्यों से जोड़ना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना है। रक्त की एक-एक बूंद किसी का जीवन बचा सकती है, इसी भावना के साथ परिवार के सभी सदस्यों और मित्रों ने इस आयोजन को सफल बनाया। शिविर के दौरान चिकित्सा विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध जन मौजूद रहे, जिन्होंने रूँडला परिवार के इस मानवीय प्रयास की जमकर सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button