गोड्डा

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर खास आयोजन

विज्ञान में महिलाओं की भूमिका पर दिया गया जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बोआरीजोर। बोआरीजोर प्रखंड स्थित खिजुरिया गांव में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लैक डायमंड युवा क्लब द्वारा किया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम “विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को बढ़ावा देना” रखी गई थी। कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों, योगदान और उनके सशक्तिकरण को उजागर करना था। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में शिक्षक आकाश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कहा कि विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का अहम हिस्सा है। उन्होंने युवाओं को वैज्ञानिक सोच अपनाने और विशेष रूप से बालिकाओं को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने विज्ञान और महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में मानसी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि अमित कुमार द्वितीय और आयुष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। युवा क्लब के अध्यक्ष जोनाथन हेंब्रम और सचिव सुशील हेंब्रम ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी सदस्यों, प्रतिभागियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम हैं। कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि भविष्य में भी विज्ञान, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवा पीढ़ी को प्रेरित कर विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button