पाकुड़

झामुमो नेत्री उपासना मरांडी के प्रयास से बलियापतरा गांव में लगा नया 63 केवीए ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

Due to the efforts of JMM leader Upasana Marandi, a new 63 KVA transformer was installed in Baliapatra village, villagers expressed their gratitude. Open in Google Translate • Feedback Google Translate

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखण्ड के पंचायत तेलियापोखर अन्तर्गत बलियापतरा गांव में लंबे समय से ग्रामीण बिजली संकट से जूझ रहे थे। पुराना 25 केवीए ट्रांसफार्मर बार-बार जल जाने से वोल्टेज की भारी समस्या बनी रहती थी। परिणामस्वरूप गांव अंधेरे में डूबा रहता था और विद्यार्थियों की पढ़ाई, घरेलू कार्य तथा छोटे व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहे थे। इस गंभीर समस्या को देखते हुए झामुमो की केन्द्रीय समिति सदस्य सह- युवा नेत्री उपासना मरांडी ने पहल की और विभागीय स्तर पर निरंतर प्रयास कर गांव में 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाया। ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद ग्रामीणों में अपार हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि अब स्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बहाल होने से बच्चों की पढ़ाई, दुकानदारों और छोटे उद्योगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान जयकान्त यादव, श्रीकांत यादव, मनोज सिंह, मुकेश साह, अमर सिंह, भोला ठाकुर, लक्ष्मण तुरी, दिलीप साह, सेंटू यादव, शनेश्वर सुकुमार साह, करमचंद यादव, राजन साह, विशेश्वर यादव, धिरेन साह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने उपासना मरांडी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे सदैव जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देती हैं और क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर प्रयासरत रहती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button