खैरथल

संगठन सृजन अभियान के तहत् ब्लॉक स्तर पर बैठके

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

जिलाध्यक्ष पद के लिए हुई रायसुमारी भारतीय कांग्रेस कमेटी के ‘संगठन सृजन अभियान’ के अंतर्गत  खैरथल-तिजारा के ब्लांक किशनगढ़ बास,कोटकासिम में बैठकों का आयोजन हुआ।  बैठकों में एआईसीसी पर्यवेक्षक भरत सिंह सोलंकी  एवं पीसीसी पर्यवेक्षक विकास चौधरी,  राहुल भाकर,मुकट गोयल, किशनगढ़ बास विधायक दीपचन्द खैरिया मौजूद रहे ।
इस अवसर पर पर्यवेक्षक भरतसिंह सौंलकी ने कार्यकर्ताओं से सार्थक संवाद कर संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा की सौलकीं ने कहा संगठन की मज़बूती और जनसंपर्क के विस्तार में हर कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत अहम है।
एकजुटता और समर्पण के साथ हम सब मिलकर कांग्रेस के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।बैठक में जिला खैरथल-तिजारा के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए कार्यकर्ताओं से रायसुमारी की गई बैठक मे रोहतास चौधरी, गिरीश डाटा, निक्की प्रजापति, उमेश यादव, संस्कार अग्रवाल, तेजाराम सैनी,भूरेलाल गूर्जर, विक्की, मोनू भारती  चौधरी, हल्लू संरपच, ईस्माइल खां,रफीक खां,नारायण छागाणी, कामरेड रामचंद्र, संदीप पाटिल बीपी सुमन सहित बड़ी संख्या मे पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहें
* मुण्डावर ब्लॉक में संगठन सृजन अभियान की बैठक आज कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश कौशिक ने बताया कि मुण्डावर के अम्बेडकर भवन मे बैठक का आयोजन शुक्रवार को होगा बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक भरतसिंह सौंलकी, पीसीसी पर्यवेक्षक विकास चौधरी, राहुल भाकर, मुकुल गोयल विधायक ललित यादव मौजूद रहेगे
कौशिक ने बताया बैठक मे बड़ी संख्या मे कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेगे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button