बेतुल

बैतूल के दो आनंद क्लब राज्य स्तर पर सम्मानित

स्वच्छता और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य पर प्रत्याक्षा प्रथम, ताप्ती द्वितीय

अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। सेवा पखवाड़ा अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए बैतूल जिले के दो आनंद क्लबों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित इस अभियान का संचालन कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन के मार्गदर्शन में हुआ। अभियान में प्रत्याक्षा आनंद क्लब बैतूल और ताप्ती आनंद क्लब ग्राम सिमोरी ने स्वच्छता, सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की मदद में उल्लेखनीय कार्य करते हुए क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला संपर्क व्यक्ति महेश गुंजेले के अनुसार अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाए गए। इसके साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, पोषण सहायता, मैराथन, रक्तदान शिविर और पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जीवनशैली बनाना और समाज सेवा की भावना को मजबूत करना रहा। प्रत्याक्षा आनंद क्लब की संचालक तुलीका पचौरी ने बताया कि क्लब पिछले चार वर्षों से दिव्यांग बच्चों और निषक्तजनों के लिए लगातार कार्य कर रहा है। वहीं ताप्ती आनंद क्लब सिमोरी के शैलेन्द्र बिहारिया ने बताया कि उनका क्लब क्षेत्र में स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
राज्य स्तर पर चयन प्रक्रिया जिला समिति द्वारा पूरी की गई, जिसमें क्लबों के आवेदन और ऑनलाइन प्रतिवेदन के आधार पर निर्णय लिया गया। यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस पर आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित ‘आनंद के आयाम’ राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष गुप्ता, निदेशक सत्य प्रकाश, हरिद्वार से स्वामी मधुसूदन महाराज, दिल्ली से स्वामी रामकृष्ण गोस्वामी और हैदराबाद से सुब्रमण्यम शंकर सहित कई अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर बैतूल से डॉ. महेश गुंजेले, दिलीप गीद, रेखा कापसे, तुलीका पचौरी, आशीष पचौरी, शैलेन्द्र बिहारिया, पंजाबराव गायकवाड़, प्रीतम सिंह मरकाम, चंचल पांसे, प्रकाश देवड़ा और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सम्मान मिलने पर निमिषा शुक्ला, अंश त्रिपाठी, प्रमिला धोत्रे, नीलू भार्गव, वर्षा उमप और उषा सातनकर सहित कई लोगों ने दोनों क्लबों को बधाई दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button