
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल -तिजारा : जिले के मुण्डावर ब्लॉक में टोबैकों फ्री यूथ कैंपेन 3.0 के तह्त डां जयवर्धन सिंह खैरिया खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुण्डावर खैरथल तिजारा के द्वारा शुक्रवार को खण्ड कार्यालय मुण्डावर में टोबको यूथ फ्री 3.0 कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें तम्बाकू तथा तम्बाकू उत्पादो के उपयोग से होने दुष्प्रभावों से बचने के लिए 60 दिवसीय सघन जागरूक अभियान चलाया जाएगा जिसमें आमजन से अपील है कि तम्बाकू तथा तम्बाकू उत्पादो के उपयोग से एवं युवा पीढी को नशे की लत से बचाने के लिए योगा, प्रतिदिन व्यायाम एवं सकारात्मक बाते सुने। किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करने से शरीर उसके आदि हो जाता है जिसकी वजह से व्यक्ति को नींद नही आना,नपुंसकता,मोटापा एवं कभी-कभी व्यक्ति गम्भीर नशें की स्थिति में उपलब्धता ना होने पर आत्महत्या करने की संभावना बढ जाती है। उन्होंने सभी प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील की ।

