सिंगरौली

गढ़वा थाना क्षेत्र के घोघरा गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । सिंगरौली के गढ़वा थाना क्षेत्र के घोघरा गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान आदिवासियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश और लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घटना 19 अक्टूबर की है, जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। घटना में एक पक्ष के कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामने आए वीडियो में गांव के कुछ लोग आदिवासियों की जमीन पर ट्रैक्टर से जबरन जुताई करते दिख रहे हैं। जब आदिवासियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने का कोशिश की। साथ ही लाठी-डंडों से हमला किया।
घायल रमापति बैगा ने बताया कि घोघरा गांव में उनकी 5 एकड़ निजी जमीन है, जिस पर शंकर बैंस और उसके साथियों ने जबरन ट्रैक्टर चलाकर जुताई शुरू कर दी। विरोध करने पर रमापति और उनके परिवार के साथ मारपीट की गई।
गढ़वा थाना प्रभारी विद्या बारिधि तिवारी ने बताया कि झगड़े की सूचना मिलने पर रमापति बैगा और कि झगड़े की सूचना मिलने पर रमापति बैगा और अन्य की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। शंकर बैंस और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
पुराने जमीनी विवाद में की वारदात
थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि यह एक पुराना जमीनी विवाद है, जिसका मामला एसडीएम कोर्ट में भी विचाराधीन है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। इस घटना में रमापति बैगा के साथ सुनील बैगा, शिवनाथ कोल और रामदास कोल को चोटें आई हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button