सिंगरौली

शहरी क्षेत्र में गड्डा खोदने के बाद पाटने को भूल गया ठेकेदार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। पुराना यातायात चौराहा एवं पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के ठीक सामने गैस पाइप के ठेकेदार ने एक पखवाड़े पूर्व गड्डा खोदा है, लेकिन उसे पाटने के लिए ठेकेदार भूल गया। जहां गड्डा दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। यातायात प्रभारी निरीक्षक ने आज दिन गुरूवार को मुआयना भी किया है। दरअसल बैढ़न शहर के साथ मोहल्लों में इन दिनों घरेलू गैस पाइप बिछाने का कार्य चल रहा है। आरोप है कि ठेकेदार गड्डा खोदने के बाद उसे पाटने के लिए भूल जा रहा है। यह समस्या एक जगह की नही है, बल्कि पूरे शहर एवं मोहल्लों की है। जहां महीने भर पूर्व से गड्डा खोदने के बाद ठेकेदार उसे मरम्मत कराने के लिए कोई दिलचस्पी नही ले रहा है।
आलम यह है कि बैढ़न के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के ठीक सामने यातायात चौराहा पर ठेकेदार ने करीब 15 दिन पूर्व पाइप लाईन के लिए गड्डा खोदा है और आज तक गड्डों को पाटा नही गया है। जिससे सड़क हादसे की संभावना बनी रहती है। यातायात प्रभारी ने स्टाफ के साथ स्थल का निरीक्षण किया और ठेकेदार के यहां संदेशा दिया है कि जल्द से जल्द सड़क के किनारे खोदे गये गड्डों को ठीक कराए। उन्होंने माना कि ऐसे में सड़क हादसो से इंकार नही किया जा सकता। फिलहाल इस तरह के गड्ढे शहर के मुख्य मार्गो के अलावा बस्तियों में भी है। जिसका मरम्मत ठेकेदार नही करा रहा है। यहां के प्रबुद्धजनों ने इस ओर निगमायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button