अमेठी

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कार्यालय पर राज्य महिला आयोग की सदस्य का हुआ आगमन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा बुधवार को अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर अमेठी पहुंचीं। इस दौरान वे अमेठी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यालय पहुंचीं, जहां नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी ने उनका जोरदार स्वागत किया।
बैठक के दौरान प्रतिभा कुशवाहा ने उपस्थित महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, बस उन्हें स्वयं पर विश्वास रखने की आवश्यकता है। उन्होंने महिलाओं से समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
राज्य महिला आयोग सदस्य ने जनपद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़िताओं को शीघ्र न्याय मिल सके।
जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने बताया कि राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा के आगमन पर अमेठी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने कहा कि “महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। महिला आयोग द्वारा जिले में महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है, यह एक सराहनीय पहल है।उन्होंने कहा कि “नगर पंचायत चुनावों में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।”
महेश सोनी ने आयोग सदस्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दौरे से जिले में महिलाओं के प्रति जागरूकता और प्रशासनिक संवेदनशीलता दोनों बढ़ेंगा।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष महेश सोनी, लक्ष्मी सोनी, सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button