भरत पुर

पथ संचलन निकाल दिया सुभाष चन्द्र बोस के पथ पर चलने का सन्देश

जयकारों से गूंजायमान हुआ भुसावर कस्बा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर : कस्बे में आदर्श विद्या मन्दिर समिति भरतपुर द्वारा संचालित विधा भारती विद्यालय आदर्श विद्या मन्दिर में आज 23, जनवरी शुक्रवार को स्वतन्त्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती के उपलक्ष्य में विधा मन्दिर के भैया बहिनों द्वारा घौष के साथ कदम से कदम मिलाते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली गया। जहां कस्बे के हिंडौन सड़क मार्ग, कानूनगो मौहल्ला, पुरानी अनाज मण्डी, मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गों पर स्थानीय एवं दुर दराज के क्षेत्रों से पधारें लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए जय हिन्द के जयकारों से कस्बे को गूंजायमान कर दिया। वहीं कस्बे में विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में मां भारती के वीर सपूत, आजाद हिन्द फौज के संस्थापक व महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129,वी जयन्ती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button