
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। होली के पावन पर्व पर दी हिंदू सोशल सर्विस ट्रस्ट की तरफ से जीआरएम के मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मेले में लोगों की खासी भीड़ रही। लोग हर्षोल्लाह के साथ एक दूसरे से गले मिले और होली की बधाई दी। होली मिलन समारोह का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया। समारोह में सामाजिक संगठनों के साथ ही राजनीतिक दलों के पांडाल सजे रहे। भाजपा के पंडाल पर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, विधायक संजीव अग्रवाल, पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, जिला अध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, सपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ अनीश बेग, लोग खुशहाली चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर विनोद पागरानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



