हजारीबाग

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय कार्यालय के अवर सचिव रास बिहारी को सेवा निवृत्ति पर भावभीनी विदाई।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय कार्यालय, हजारीबाग के अवर सचिव रास बिहारी प्रसाद (झा. स. से.) सेवानिवृत्ति के अवसर पर कार्यालय परिसर में एक भावभीना विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमंडलीय कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उनके दीर्घ एवं समर्पित सेवा काल को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर बताया गया कि बिहारी ने वर्ष 1995 से अपनी सेवा प्रारंभ की और अपने लगभग तीन दशकों के कार्यकाल में विभिन्न दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन किया। अपने शांत स्वभाव, अनुशासन एवं कार्य के प्रति प्रतिबद्धता के कारण वे सहकर्मियों के बीच सदैव आदरणीय रहे। समारोह को संबोधित करते हुए सचिव बासुदेव प्रसाद ने कहा कि बिहारी ने अपने लंबे सेवा काल में कार्यालय की कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी कार्यनिष्ठा, सरलता और प्रशासनिक अनुभव आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। सचिव ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय सेवानिवृत्ति जीवन की कामना करते हुए कहा कि सेवा निवृत्ति केवल एक पड़ाव है, बल्कि जीवन के अनुभवों को समाज के साथ साझा करने का नया अवसर भी है। कार्यक्रम के दौरान सहकर्मियों ने भी अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए। रास बिहारी के साथ बिताए गए समय को याद किया तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्हें शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त अवर सचिव राकेश चौधरी, प्रमंडलीय कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button