झुंझुनू
नीमकाथाना में एचडीएफसी बैंक की ओर से शारदा हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं नीमकाथाना। कस्बे के एचडीएफसी बैंक की ओर से शारदा हॉस्पिटल में आज शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शाखा प्रबंधक संजय शर्मा ने बताया कि बैंक द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। उन्होंने युवाओं से अपील कर कहा कि आपके रक्त की एक बूंद किसी का जीवन बचा सकती है। इसलिए 5 दिसंबर को शारदा हॉस्पिटल में आयोजित रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर रक्तदान करें।



