अमरोहा

सावन में मुर्गा ले जा रहे दो युवक पकड़े

ग्रामीणों ने ई-रिक्शा रोका, पुलिस ने मुर्गों को जंगल में छोड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ मार्ग पर मंगलवार को एक विवाद सामने आया। तीसरे मील पर दो ई-रिक्शा चालक मुर्गों को लेकर कनैटा और मंगरौली की ओर जा रहे थे। स्थानीय युवकों ने उन्हें रोक लिया। ग्रामीणों का कहना था कि सावन माह में कांवड़ियों के चलते मुर्गों को खुले आम ले जाना उचित नहीं है। विवाद की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और ग्रामीणों को समझाया। पुलिस ने मुर्गों को जंगल में छोड़ दिया। दोनों ई-रिक्शा चालकों को कोतवाली ले जाया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button