शामली
ऑपरेशन सवेरा के तहत जिजौला में मदरसे में बैठक, नशे पर लगेगी पूरी तरह रोक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मुक्ति अभियान ऑपरेशन सवेरा के तहत चौसाना क्षेत्र के जिजौला गांव स्थित बड़े मदरसे रफीकउल उलूम में सोमवार को विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चौकी प्रभारी खूब सिंह ने की। इस दौरान मौजूदा ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधानों, जिम्मेदारग्रामीणों, मदरसे के जिम्मेदारों और अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। चौकी प्रभारी ने कहा कि गांव में नशे का कोई भी सामान बिकता दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने सुझावदिया कि अगर परिवार में कोई सदस्य नशे की चपेट में है तो उसे समझाएं, जागरूक करें या डॉक्टर के पास इलाज कराएं। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और नशे के खिलाफ पुलिस के साथ ग्रामीण मिलकर सहयोग करेंगे।


