
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 70 निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं महिला उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए। कुछ दिन पूर्व डीआइजी ने कई निरीक्षकों के तबादले दूसरे जिले में किए थे। इसके चलते एसएसपी ने थाना प्रभारियों को रवाना करते हुए कई निरीक्षकों के साथ उप निरीक्षकों को थाने की नई जिम्मेदारी दी गई है। चौकी प्रभारियों और पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार को बरसाना से वृंदावन, अजीत सिंह को सदर बाजार से बरसाना, अंजनीश कुमार को पुलिस लाइन से नौहझील, त्रिपुरेश कौशिक को पुलिस लाइन से सदर बाजार, निरीक्षक क्राइम उमेश कुमार को कोसीकलां से मांट और रोशनलाल को गोविंदनगर अपराध शाखा से एएचटीयू भेजा है। उपनिरीक्षकों में अजय कुमार सिंह को सुरीर से मगोर्रा, अरुण कुमार को वृंदावन से सुरीर, अभय शर्मा को वृंदावन से बलदेव, अजय वर्मा को स्वाट टीम से गोविंदनगर, महावीर सिंह को शेरगढ़ से स्वाट टीम, उत्तम भड़ाना को साइबर सेल से जैंत, अवधेश पराशर को सुरीर से गोवर्धन, कपिल नागर को छाता से रिफाइनरी और महिला उपनिरीक्षक शिवानी को महिला थाना से छाता भेजा गया है। इसी तरह विभिन्न थानों की चौकियों में भी व्यापक फेरबदल किया गया है। इनमें दानघाटी, बिरला मंदिर, पाली डूंगरा, सनसिटी, जैंत, केशवधाम, नानकपुर, सहार, जिंडल चौराहा, कोटवन, राधापुरम स्टेट, कोलाहार और पानीगांव जैसी चौकियों के प्रभारी भी बदले गए हैं। कई उपनिरीक्षकों को लाइन से चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



