हापुड़

उपले चोरी को लेकर हुए मामूली विवाद में दो पक्षों में हुआ जमकर पथराव…

कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची ...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) –  उपले चोरी होने के मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ । दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ । दबंगों ने दलितों के घर में घुसकर की जमकर मारपीट । कई घायल, अस्पताल में उपचार जारी । गांव में तनाव की स्थिति बनी । कई थानों का पुलिसबल मौके पर  पहुंचा । जांच में जुटी पुलिस ।  जनपद हापुड के थाना देहात क्षेत्र के काठीखेड़ा का मामला ।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से देहात थाना क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा में मामूली दिखने वाले उपले चोरी के विवाद ने अचानक सांप्रदायिक रंग ले लिया और खूनी संघर्ष में बदल गया। दो समुदाय के लोगों  के बीच जमकर पथराव हुआ, लाठी-डंडों से मारपीट हुई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । गांव में अफरा-तफरी का माहौल है और मौके पर भारी पुलिसबल तैनात है। गांव काठीखेड़ा के निवासी सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि उनके उपले पिछले कई दिनों से चोरी हो रहे थे। परेशान होकर वे चोर की तलाश में थे। सुबह उन्हें पता चला कि पड़ोस  का एक युवक उपले चोरी कर रहा है। जब सुरेंद्र और उनके साथी वहां पहुंचे तो दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, फिर बात मारपीट तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए और पथराव इतना जबरदस्त था कि गांव में भगदड़ मच गई ।  इस हिंसक झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही कई थानों का पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया । पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू में किया और तनाव को फैलने से रोका। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि उपले चोरी के विवाद से शुरू हुआ यह मामला हिंसा में बदल गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button