खैरथल
निजी बस व टेम्पो की टक्कर में एक की मौत, कई घायल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। शहर के किशनगढ़ रोड स्थित नूरनगर तिबारे के पास शुक्रवार शाम को एक निजी बस और टेम्पो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेम्पो में सवार अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में घासोली निवासी 45 वर्षीय रामबाबू पुत्र मदनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से खैरथल के सेटेलाइट अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रामबाबू को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक पेशे से मिस्त्री था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

