गाजियाबाद
दिल्ली सीमा पुरी से उत्तर प्रदेश शालीमार गार्डन के एंट्री पर सीमेंट के बैरीकेट लगाए।

7/7/2025 साहिबाबाद। नई सीमा पुर से शालीमार गार्डन की एंट्री पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए वार्ड 37 पार्षद रवि भाटी ने सीमेंट की बैरिकेट्स लगाई। दिल्ली यूपी के इस रोड़ पर बहुत जाम रहता था। जिससे लोगो को सुबह शाम कई घंटों ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता था। जाम से छुटकारे के लिए अब डिवाइडर रखकर इस कट को दिल्ली की तरफ से बंद कर दिया है। वाहन चालकों को अब आगे से यू टर्न लेकर आना होगा। जिससे जाम से लोगों को छुटकारा मिलेगा।