धनबाद

धनबाद भीष्टि पाड़ा में श्री श्री 108 शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का हुआ आयोजन

Sri Sri 108 Shiva Prana Pratishtha Yagna was organized in Dhanbad Bhishti Pada

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। जिला के जिला भीष्टी पाड़ा में श्री श्री 108 शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया गया है इस अवसर पर भीष्टी पड़ा यज्ञ स्थल से एक जल यात्रा सह शोभा यात्रा निकाली गई जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए पुणे यज्ञ स्थल पर पहुंचे जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला कलश के साथ दिखी इसके अलावा पुरुष एवं बच्चे बाजे गाजे के साथ झूमते गाते नजर आये। 13 जुलाई को पूजा एवं हवन कीर्तन का कार्यक्रम सम्पन्न होगा एवं 14 जुलाई को शिव जी का प्राण प्रतिष्ठा वृष लग्न में प्रातः 316 बजे से 529 बजे के बीच हवन कीर्तन के साथ जलाभिषेक का कार्यक्रम होगा। दोपहर 1:00 बजे से महाप्रसाद भंडारा, कन्या पूजन एवं ब्राह्मण भोजन का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में भीषटी के नागरिकों का भारी योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button