गोड्डा
पथरगामा में एकदिवसीय कुष्ठ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा। प्रखंड सभागार भवन में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान के नेतृत्व में एकदिवसीय कुष्ठ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहिया सहित पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि वर्ष 2025–26 के प्रथम चक्र में 10 नवंबर 2025 से 26 नवंबर 2025 तक पथरगामा एवं बसंतराय प्रखंड के सभी ग्रामों में कुष्ठ रोगी खोज पखवाड़ा का संचालन कार्य योजना के अनुसार किया जाएगा। टीम द्वारा संदेहास्पद नए कुष्ठ रोगियों को चिन्हित कर प्रतिदिन पथरगामा अस्पताल में पुष्टि हेतु भेजा जाएगा। साथ ही जनजागरूकता के लिए दीवार लेखन का कार्य भी किया जाएगा। प्रत्येक सहिया टीम को अपने पोषक क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 20 घरों का भ्रमण कर जांच प्रतिवेदन तैयार करने और उसे अस्पताल मुख्यालय को भेजने का निर्देश दिया गया, ताकि कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। मौके पर मुजफ्फर अशफाक, चंद्रशेखर चौधरी, पंकज कुमार भगत, शेखर राउत, प्रदीप कुमार, रिंकू देवी, नूतन देवी, मीना कुमारी, रश्मि देवी, श्वेता देवी, कविता देवी, मंजू कुमारी, जयमंती देवी, सपना देवी, संगीता देवी, रजिया बेगम, खुर्शिदा खातून, सुजाता मरांडी, रेणु देवी, रिजवाना खातून, सुनीता मरांडी, मीरा देवी, सुशीला मुर्मू, कांति देवी, अनीता देवी, चंदा देवी सहित सहिया व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।



