भाकियू नेताओं ने एस डी एम को ज्ञापन सौंपा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। भारतीय किसान यूनियन -अम्बावते ने गुरुवार को गंगौली,कटरा राजा हिम्मत सिंह,खेरौना और जंगलरामनगर में ग्राम समाज की जमीनों पर अवैध कब्जे हटवाने के लिए एस डी एम आशीष सिंह को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में ग्राम पंचायत गंगौली में तालाब गाटा संख्या -967,2289,2290,1031,1058,312,113,115और116पर अवैध कब्जा हटवाने और अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।इस ग्राम पंचायत में नवीन परती के खाते की जमीन 2284,2285,2286और2287पर भी अवैध कब्जा है।इसे भी हटवाने की मांग की गई है।
एस डी एम को ज्ञापन देने के पहले भाकियू नेताओं ने जिला अध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय के साथ खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार सिंह से ग्राम पंचायत में पिछले पांच साल के भीतर विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर की गई गड़बड़ियों के बारे में जानकारी दी और जांच की मांग की। खंड विकास अधिकारी ने शुक्रवार को जांच टीम भेजने का आश्वासन दिया है।



