धनबाद

कोलकाता पुलिस और एटीएस की बड़ी कार्रवाई, हथियार व अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

Kolkata Police and ATS take major action, arms and illegal liquor factory busted

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद के महुदा के बाद बोकारो के जरीडीह बाजार में कोलकाता पुलिस और एटीएस की बड़ी कार्रवाई। अवैध हथियार व शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री बरामद। गुरुवार शाम जरीडीह बाजार स्थित कलाली रोड पर स्थित कावेरी मैरिज पैलेस और उसके सामने के गोदाम में कोलकाता एसटीएफ, रांची एटीएस, बेरमो थाना और गांधीनगर थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध हथियार फैक्ट्री और शराब निर्माण यूनिट का पर्दाफाश किया। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार निर्माण से जुड़ा उपकरण, अधबने हथियार, तथा नामी इंग्लिश ब्रांड की नकली शराब बरामद की गई। बताया जा रहा है कि यह अवैध गतिविधि सूरज साव के स्वामित्व वाले मैरिज हॉल की आड़ में रिहायशी इलाके में लंबे समय से संचालित हो रही थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यहां बने हथियारों को बंगाल के रास्ते बांग्लादेश तक भेजा जाता था। सूत्रों के अनुसार, कोलकाता एसटीएफ को काफी समय से इस फैक्ट्री के संचालन की सूचना मिल रही थी। इससे पहले भी धनबाद के महुदा से एक अवैध गन फैक्ट्री का खुलासा एसटीएफ की सूचना पर हो चुका है। पुलिस ने फिलहाल कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button