बरेली

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने चकबन्दी लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम को मिली कामयाबी मिली है। टीम ने चकबन्दी लेखपाल को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।  पकड़े गए अभियुक्त  हरीश कुमार पुत्र ओमकार सिंह निवासी शिवपुरम तहसील सदर थाना कोतवाली सिविल लाइन जनपद बदायूं सम्प्रति चकबन्दी लेखपाल हैं। शासन की मंशा के अनुरूप भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेंस की नीति को अपनाते हुये अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन,  लखनऊ के अनुपालन मे पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली मण्डल  के निर्देश पर ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक बब्बन खां भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली ने टीम के अन्य सदस्यगण के साथ अभियुक्त हरीश कुमार पुत्र स्व ओमकार सिंह निवासी शिवपुरम तहसील सदर थाना कोतवाली सिविल लाइन जनपद बदायूं सम्प्रति चकबन्दी लेखपाल गजनेरा पर कार्रवाई की। चकबन्दी कार्यालय जनपद बरेली से रंगे हाथ पकड़े गये । शिकायतकर्ता बाबू राम नि0 ग्राम गजनेरा थाना भुता तहसील फरीदपुर जनपद बरेली के चक संख्या 773  की नाप करने एंव चक संख्या 411 का सन्दर्भ बनाने के एवज में चकबन्दी  लेखपाल हरीश कुमार द्वारा  8,000/-  की मांग करना उक्त चकबन्दी लेखपाल श्हरीश कुमार द्वारा (रिश्वत) की धनराशि 8,000/- रुपये लेते हुये रंगे हाथ पकड़ा जाना । अपराध को ध्यान में रखते हुए अभियुक्त हरीश कुमार सम्प्रति चकबन्दी लेखपाल  बरेली के विरुद्ध थाना सुभाष नगर बरेली पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button