शामली

निशुल्क कैंप में 350 रोगियों की हुई जांच

अजीम अनवर हॉस्पिटल पर लगे निशुल्क कैंप में जांच उपरांत दवाइयां की गईं वितरित

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो

कैराना। कस्बे के प्रसिद्ध डॉक्टर अजीम अनवर हॉस्पिटल पर निशुल्क मैडिकल कैंप में प्रसिद्ध डॉक्टर अजीम अनवर ने अपने सहयोगी डॉक्टर जलज जैन, डॉ नितेश कुमार, डॉक्टर रुकेयां, डॉक्टर जकिया मोहसिन ,डॉक्टर बीबी मावियां,डॉक्टर सुमैया व डॉक्टर रिहान के साथ मिलकर कैंप में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 350 मरीजों की गहनता से जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई। संचालक डॉक्टर अज़ीम अनवर ने कहा कि निशुल्क कैंप में बड़ी संख्या में रोगी पहुँचे हैं,जिन्हें अनुभवी चिकित्सकों द्वारा परामर्श व जाँच उपरांत दवाइयां दी गई हैं। कैंप के आयोअजन के बाद गरीब लोगों को लाभ मिला है। उनहोने कहा कि निःशुक्ल चिकित्सा सेवा ही असल सेवा है।कैंप को सफल बनाने में डॉक्टर ताजीम अरशद सिद्दीकी,सलमान, शालू ,अन्नू ,अनस हयात, रमीज ,जीशान,मुजम्मिलदानिश,ललिता रानी, अनस सलमानी का अहम योगदान रहा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button