गाजियाबाद

वार्ड 33 में निर्माण कार्य में गड़बड़ी के आरोप, सभासद ने ठेकेदार पर की शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी : नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 33 में नाली व खड़ंजा निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार पर मानकों की अनदेखी के आरोप लगे हैं। सभासद राम निवास त्रिपाठी ने इस संबंध में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के.के. मिश्रा को लिखित शिकायत देकर ठेकेदार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
सभासद का कहना है कि वार्ड 33 के पी.एन. बिहार व बी ब्लॉक शिव मंदिर डीएलएफ क्षेत्र में मार्ग एवं नाली निर्माण के दो अलग-अलग टेंडर जारी हुए थे, जिनकी कीमत क्रमशः 33 लाख और 89 लाख रुपये है। इन दोनों परियोजनाओं का ठेका बबल अग्रवाल नामक ठेकेदार को दिया गया है।
सभासद त्रिपाठी के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा मानकों की अनदेखी की जा रही है और कार्य में कई अनियमितताएं पाई जा रही हैं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से ठेकेदार का भुगतान तत्काल प्रभाव से रोकने और जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।
इस मामले को लेकर हमने खबर प्रकाशित की थी जिसमें संज्ञान लेते हुए ही सभासद ने नगरपालिका से ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button