गोड्डा
पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से किसान हुए गदगद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : पिछले 24 घंटों से जिले में हो रही झमाझम बारिश में जहां किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है, वही गर्मी से हम जन्म को काफी राहत मिली है। बताते चलें कि पिछले 2 दिनों से गोड्डा जिला रहा राज्य का सर्वाधिक गर्म जिला रहा। इसके बाद हो रही बारिश में मौसम को काफी सुहाना बना दिया है। जिला कृषि मौसम इकाई केन्द्र के कृषि मौसम विशेषज्ञ रजनीश प्रसाद राजेश के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में 11 मिमी वर्षा रिकॉर्ड किया गया है। बताया कि अगले दो दिनों में हल्के दर्जे की वर्षा तत्पश्चात अगले 3 दिनों में बूंदा बांदी से लेकर हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन वज्रपात, तेज सतही हवा तथा दिन के तापमान में उतार चढ़ाव के साथ वर्षापात में थोड़ी कमी की संभावना है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक जून से एक अगस्त तक सामान्य वर्षापात 470 मिमी है जबकि वास्तविक वर्षा 397 मिमी दर्ज हुआ है।



