अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल का आईईभीपी 2026 के तहत असम के कामरूप जिला भ्रमण।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम विधानसभा के चुनाव के समांतर चल रहे अंतरराष्ट्रीय चुनाव पर्यवेक्षण कार्यक्रम (आईईभीपी) 2026 के हिस्से के रूप में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने आज बुधवार को असम के कामरूप जिले का भ्रमण किया साथ ही अमिनगांव स्थित संयुक्त जिला आयुक्त कार्यालय में पहुंचकर चुनावी प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया। आज बेनिन के एरिक जीन-मारी जिन्सू और फ्रायड उल्रिच क्लिस्सू, श्रीलंका के एमएमएसके बंदारमापा और जीआरए कुमारा गमलाथ, मिस्र के मोहसेन दर्दिर अली उमर, मैक्सिको के आर्टुरो कास्तिलो लोजा और यूएनसी-किब एस्पाडास एंकोना तथा क्रोएशिया के ब्रानिमिर फार्कास द्वारा प्रतिनिधित्व किए जा रहे इस अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारतीय चुनाव आयोग के अधिकारियों का यह दल आज चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं के पर्यवेक्षण के अलावा कल कामरूप जिले के हाजो-शुवालकुची और कमलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का परिदर्शन करेगा। जिले में आए इस दल का मुख्य उद्देश्य जिले में मुक्त, निष्पक्ष और समावेशी चुनाव आयोजित करने के लिए उठाई जा रही तैयारियां और प्रयासों का अवलोकन करना है। कामरूप जिले के जिला आयुक्त देव कुमार मिश्र ने आज जिले में उपस्थित अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ भारतीय चुनाव आयोग के अधिकारियों के दल को अमिनगांव के संयुक्त जिला आयुक्त कार्यालय में गर्मजोशी से स्वागत किया साथ ही उन्हें चुनाव संचालन के बारे में विस्तार से अवगत कराया। मतदान की पूर्व तैयारी की वास्तविक स्थिति जैसे सामग्री प्रदान करना, चिकित्सा सहायता व्यवस्था आदि के विभिन्न सुविधाओं का परिदर्शन किया। इसके अलावा उन्हें मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर और वेबकास्टिंग मॉनिटरिंग सेंटर आदि का परिदर्शन कराया। इससे वास्तविक समय में चुनावी पर्यवेक्षण और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ तकनीकी व्यवस्थाओं के बारे में उन्हें अवगत कराया गया। उल्लेख्य है कि कल अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल का दल हाजो-शुवालकुची और कमलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का परिदर्शन करेगा। इन केंद्रों में आदर्श मतदान केंद्र, महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्र और विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों द्वारा संचालित मतदान केंद्र शामिल हैं। इस भ्रमण का मुख्य लक्ष्य भारत के चुनाव आयोग द्वारा संचालित शक्तिशाली, सर्वांगीण और तकनीकी चुनावी व्यवस्था से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परिचय कराना तथा एक ही समय में मुक्त, निष्पक्ष और समावेशी चुनाव आयोजित करने के लिए उठाई जा रही तैयारियों और प्रशासनिक प्रयासों पर प्रकाश डालना है। अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल के इस भ्रमण के दौरान जिला आयुक्त के साथ जिला विकास आयुक्त सुषांत कुमार दत्त, अतिरिक्त जिला आयुक्त तथा चुनाव संबंधी उच्च पदस्थ अधिकारी उपस्थित रहे तथा प्रतिनिधियों को चुनावी प्रक्रिया संदर्भ में सहयोग प्रदान किया।


