शामली

चौसाना में पुलिस का चेकिंग अभियान, 25 वाहनों के कटे चालान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। कस्बे में बढ़ती यातायात अव्यवस्था और नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार शाम चौसाना पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। ऊन तिराहा, सहारनपुर बॉर्डर और मुख्य बाजार में एक साथ चली कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई।
 सोमवार शाम चौसाना पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्र में वाहनों को रोक-रोककर जांच की।  इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य यातायात नियमों की सख्ती से जांच की गई। नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कुल 25 वाहनों के चालान काटे गए।
अचानक हुई चेकिंग के कारण कुछ समय के लिए ऊन तिराहा और बाजार क्षेत्र में वाहनों की कतार लग गई, हालांकि पुलिस ने यातायात को सुचारू बनाए रखा। अभियान के दौरान एक बजरी से भरा ट्रक कस्बे के मुख्य बाजार से होकर गुजरता पाया गया। भारी वाहन के बाजार क्षेत्र में प्रवेश करने और अव्यवस्थित ढंग से खड़े होने पर पुलिस ने ट्रक का नो-पार्किंग का चालान किया। चालक को आगे से निर्धारित मार्ग का ही प्रयोग करने की हिदायत दी गई।
  चौकी प्रभारी संदीप कुमार  का कहना है कि बाजार  में भारी वाहनों की आवाजाही से जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।  लोगों की सुरक्षा को देखते हुए आगे भी इस तरह के चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सही स्थान पर वाहन खड़ा करें और अनावश्यक रूप से बाजार क्षेत्र में भारी वाहन न लाएं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button