मथुरा
मथुरा में झमाझम बरसात से धान व बाजारा की कटी फसलें डूबीं,

नेशलन प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। बंगाली की खाड़ी में सिस्टम बनने पर एक दम मौसम का रुख बदल गया जिले के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बरसात हुई। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रबक्ता ने कहा, किसानों फसलें खेत खलिहानों में पड़ी जलमग्न हो गयी जिसमें धान बाजरा की फसलों में नुकसान होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। मंगलवार सुबह चार बजे से आसमान में बादल छाए हुए थे सुबह सात बजे से दोपहर ग्यारह बजे तक झमाझम बरसात होती रही बेमौसम बरसात होने से किसान की फसलों में सड़न पैदा हो जाएगी। गांव सिहोरा, नगला तेजा, तारापुर, कारब, पचावर,नगला राना,नगला पतिया,रावल, नगला पोला, किशनपुर, खानपुर, बंदी आदि गांवों में धान, बाजरा की फसलों की कटाई शुरू हो चुकी हैं। किसानों की फसलें खेत खलिहानों पर पड़ी हुई हैं।
अधिक बरसात होने से खेतों में पानी भर गया जिससे कटी फसलें जलमग्न हो चुकी हैं। भारतीय किसान यूनियन हरेश ठेनुया ने कहा, कटी फसलों में पानी भरने से फसलों की बालियों में सड़न पैदा हो जाएगी जिससे किसानों की फसलों में नुकसान होगा। भाकेयू के अध्यक्ष देवेंद्र पहलमान ने कहा, किसान पहले आलू की मार से कराह रहा है आलू बाजार भाव में पिछड़ता जा रहा है जिससे किसानों की फसलें घाटे का सौदा बन रही हैं। महानगर अध्यक्ष विजय सिंघल, महिपाल राना, हरदेश देशवार आदि मौजूद रहे।



