अमरोहा
अमरोहा में ट्रैक्टर पर युवकों का स्टंट
फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अर्धनग्न होकर किया खतरनाक प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : रहरा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए चलते ट्रैक्टर पर अर्धनग्न होकर खतरनाक स्टंट किया।
वीडियो में दिख रहा है कि युवक ट्रैक्टर की सीट पर खड़े होकर स्टंट कर रहे हैं। इस दौरान वे यातायात नियमों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। युवकों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से तेजी से प्रसारित हो रहा है
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे नियमित रूप से ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं। लेकिन इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील बनाने की होड़ में युवक खतरनाक स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की जानकारी नहीं थी। उन्होंने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
|
|



