शामली

केंचुआ खाद यूनिट के नाम पर ठगी

पूर्व प्रधान से चार लाख हड़पे, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। चौसाना क्षेत्र के गांव जिजौला के पूर्व प्रधान मोहम्मद आकिल से केंचुआ खाद यूनिट लगाने के नाम पर कथित तौर पर चार लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने उन्हें हर माह 36 हजार रुपये किराया देने और दो साल बाद यूनिट का मालिक बनाने का झांसा दिया था। पीड़ित की शिकायत पर झिंझाना पुलिस ने सहारनपुर निवासी आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओंमें मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू
पुलिस को दी गई तहरीर में पूर्व प्रधान मोहम्मद आकिल ने बताया कि लगभग ढाई साल पहले सहारनपुर जनपद के बेहट थाना क्षेत्र के गांव मांझीपुर निवासी हाजी मोहम्मद इकराम उनसे मिला था। इकराम ने खुद को स्टेप फार्मिंग इंडिया (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़ा बताया। उसने आकिल की कृषि भूमि पर केंचुआ खाद उत्पादन यूनिट लगाने का प्रस्ताव रखा।
आरोपी ने दावा किया था कि कंपनी किसानों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाती है। यूनिट स्थापित होने के बाद हर माह 36 हजार रुपये किराया मिलेगा और दो वर्ष बाद पूरी यूनिट किसान के नाम कर दी जाएगी। आरोप है कि पहले यूनिट की तैयारी के नाम पर 10 हजार रुपये लिए गए।
बाद में निवेश के नाम पर चार लाख रुपये जमा करा लिए गए। दोनों पक्षों के बीच 27 मार्च 2024 को एक नोटरी एग्रीमेंट भी हुआ था, जिससे पीड़ित को भरोसा हो गया। हालांकि, लंबे समय तक न तो यूनिट स्थापित की गई और न ही किराये का भुगतान किया गया।जब पूर्व प्रधान ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी लगातार बहाने बनाता रहा और बाद में रुपये लौटाने से साफ इनकार कर दिया। पीड़ित ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी अन्य राज्यों में भी कई लोगों के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी कर चुका है और उसके खिलाफ विभिन्न स्थानों पर मुकदमे दर्ज हैं।
झिंझाना थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी हाजी मोहम्मद इकराम निवासी गांव मांझीपुर, थाना बेहट, जनपद सहारनपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button