शामली
शामली: ऑपरेशन सवेरा के तहत जिला अस्पताल में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली। शामली पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अंतर्गत जिला संयुक्त चिकित्सालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। मरीजों, तीमारदारों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया।