शामली

 एथेनॉल प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ओवरलोड वाहनों व अव्यवस्थाओं पर फूटा गुस्सा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना। शामली शामला स्थित एथेनॉल प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा धरने के रूप मे सामने आया। शामली शामला के ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गुरूवार से प्लांट के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्लांट प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने पर बैठे ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट में आने-जाने वाले ओवरलोड वाहनों की लगातार आवाजाही से गांव की सड़कें असुरक्षित हो गई हैं। भारी वाहनों के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ओवरलोड वाहन बिजली की लाइनों और खंभों को क्षतिग्रस्त कर चुके हैं, जिसके चलते गांव की विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित होती है। भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने प्लांट प्रबंधन पर एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्लांट में कार्यरत कुछ कर्मचारी किसानों के खेतों में शौच कर गंदगी फैला रहे हैं। इससे खेतों की स्वच्छता प्रभावित हो रही है और किसानों में भारी नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रबंधन ने इस समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। धरनारत ग्रामीणों ने मांग की कि ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाई जाए, बिजली व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा कर्मचारियों की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाए। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र की नजर प्रशासन और एथेनॉल प्लांट प्रबंधन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है। चौसाना चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने मौके पर पहुॅचकर धरने का समाप्त कराने का प्रयास किया लेकिन धरनारत ग्रामीण अपनी मांगो पर अडे रहे। धरने में पूर्व प्रधान महक सिंह, दीपक सैनी, कुलदीप सैनी, सतीश कोरी, वीरसेन कश्यप, अनुज सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button