लातेहार

मादक पदार्थों के दुरुपयोग के रोकथाम हेतु मैराथन सह जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

Marathon cum awareness rally organized to prevent drug abuse

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। मादक पदार्थों के दुरुपयोग के रोकथाम के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत आज कारगिल पार्क से मैराथन सह जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग,जिला शिक्षा विभाग एवं जिला खेल विभाग ने संयुक्त रूप से किया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार के नेतृत्व में मैराथन सह जागरूकता रैली कारगिल पार्क से शुरू हो कर  विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए समाहरणालय परिसर में समापन किया गया। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन,जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार के द्वारा मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचने के लिए समाज से अपील की गई। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, इसका सेवन किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है। नशा के कारण लोगों की शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है।
इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा मौके पर उपस्थित सभी लोगों को नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान के प्रति जन-जागरूकता को लेकर नशा मुक्ति की शपथ दिलाई एवं दौड़ में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया, जिसमें बालक वर्ग में प्रथम पुरस्कार सुभम कुमार,द्वितीय एवं तृतीय क्रमशः आकाश कुमार एवं प्रिंस खलखो तथा बालिका वर्ग में प्रथम पुरस्कार निक्की कुमारी द्वितीय एवं तृतीय क्रमशः पुनिता कुमारी एवं विभा कुमारी को मिला। मैराथन सह जागरूकता रैली में जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी, स्कूली छात्र छात्राएं, एनसीसी के कैडेट की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगणों समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button