अमरोहा

ऑपरेशन किरण के तहत थाना रहरा में दंपति की काउंसलिंग

सुलह-समझौते से परिवार में लौटी खुशियां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमरोहा/रहरा : पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा अखिलेश भदौरिया के निकट पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन किरण के अंतर्गत थाना रहरा पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए पारिवारिक विवाद से संबंधित एक प्रार्थना पत्र पर काउंसलिंग कराई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रहरा पर प्राप्त एक प्रार्थना पत्र के आधार पर पति-पत्नी के बीच उत्पन्न पारिवारिक विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया। काउंसलिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं काउंसलरों द्वारा दोनों पक्षों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा आपसी संवाद के माध्यम से गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास किया गया।
काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान अमरोहा पुलिस ने संवेदनशीलता, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ दोनों पक्षों को समझाया। पुलिस के प्रयासों से पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद दूर हुए और दोनों पक्ष सुलह-समझौते के लिए सहमत हो गए। आपसी सहमति के पश्चात दोनों ने एक-दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से नया जीवन शुरू करने का संकल्प लिया।
सुलह-समझौता होने के उपरांत दोनों पक्षों को कुशल, राजी-खुशी एवं प्रेमपूर्वक नवजीवन के लिए उनके घर रवाना किया गया। इस अवसर पर परिजनों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की।
ऑपरेशन किरण के तहत अमरोहा पुलिस का यह प्रयास न केवल पारिवारिक विवादों को सुलझाने में सहायक सिद्ध हो रहा है, बल्कि टूटते परिवारों को जोड़ने और समाज में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button