
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने शनिवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0 के फाइनल मुकाबलों में शिरकत कर खिलाडियों की हौसला-अफजाई की तथा विजेता खिलाडियों को मेडल पहनाकर व ईनामी राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। फाइनल मुकाबलों में कबड्डी, खो-खो, बॉक्सिंग, बेडमिंटन, योगा, कुश्ती, एथलेटिक्स, रस्सा-कस्सी, लंबी कूद, शॉट पुट, वॉलीबॉल व बास्केटबॉल खेलों खिलाडियों ने पूरे उत्साह के अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा, रेसलिंग सुपरस्टार श्री योगेश्वर दत्त, श्रीमती बबीता फोगाट तथा पन्ना के राजपरिवार से महारानी श्रीमती कृष्णा कुमारी व जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
केंद्रीय वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन फीट इंडिया की प्रेरणा से अलवर सांसद खेल उत्सव और अलवर टाइगर मैराथन जैसे आयोजन कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी की सोच के अनुरूप युवाओं को खेल के मैदान से जोडकर देश के लिए मेडल लाने तक के सफल में सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का भविष्य खेल के मैदानों और पुस्तकालयों से निकलता है। इसी कडी में अलवर में सांसद खेल उत्सव और ई-लाइब्रेरी जैसे कार्य युवाओं को आगे बढाने के लिए किए जा रहे हैं।



