मथुरा

भ्रमण द्वारा ज्ञान दर्शन, मथुरा ज्ञानदीप के विद्यार्थियों द्वारा शैक्षिक भ्रमण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मथुरा। ज्ञानदीप शिक्षा भारती के स्थापना  वर्ष सन 1969 से प्रारंभ ‘भ्रमण द्वारा ज्ञान दर्शन ‘ योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने राजस्थान के धार्मिक ऐतिहासिक एवं पुरातत्त्व  महत्व  के स्थलों का भ्रमण कर राजस्थान के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा प्राप्त की | ज्ञानदीप के 90 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक- शिक्षिकाओ के  दल ने 8 एवं 9 अक्टूबर दो दिवसीय जयपुर शैक्षिक भ्रमण पर गए। विद्यार्थियों ने इस यात्रा के माध्यम से राजस्थान के गौरवशाली इतिहास, स्थापत्य कला, विज्ञान, प्राकृतिक संपदा एवं समृद्ध लोक संस्कृति को समझने का अवसर प्राप्त किया।
यात्रा के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने जंतर-मंतर का भ्रमण किया। यहाँ विशेषज्ञ गाइड ने विभिन्न खगोलीय यंत्रों की कार्यप्रणाली एवं उनके वैज्ञानिक महत्व की जानकारी दी। वर्ष 1728 में निर्मित इस वेधशाला ने विद्यार्थियों को भारतीय वैज्ञानिक परंपरा और प्राचीन खगोल विज्ञान से परिचित कराया। इसके बाद विद्यार्थियों ने जयपुर की विश्वप्रसिद्ध स्थापत्य धरोहर हवा महल का अवलोकन किया तथा आमेर किले का भ्रमण किया। गाइड के माध्यम से विद्यार्थियों ने किले के इतिहास, वास्तुकला और राजस्थानी शौर्य की गाथाओं को जाना। दो दिवसीय यात्रा के सफल समापन पर सभी विद्यार्थी उत्साहपूर्ण एवं सुखद स्मृतियों के साथ मथुरा लौटे। यह भ्रमण उनके लिए ज्ञान, मनोरंजन और सांस्कृतिक अनुभवों से परिपूर्ण एक यादगार अवसर सिद्ध हुआ। यह जयपुर यात्रा विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, आनंददायक और यादगार अनुभव रही। ऐतिहासिक स्थलों के अवलोकन, वैज्ञानिक जानकारी, प्राकृतिक परिवेश और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने कक्षा से बाहर सीखने का महत्व समझा। यात्रा ने उनके ज्ञान के दायरे को विस्तृत करने के साथ-साथ मित्रता, सहयोग और आत्मनिर्भरता की भावना को भी प्रोत्साहित किया। यात्रा संयोजक थे अक्ष भाटिया |
ज्ञान दीप शिक्षा भारती का उद्देश्य — कक्षा से परे सीखना, अनुभवों से आगे बढ़ना और जीवनभर संजोने वाली यादें बनाना।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button