मथुरा

गोविंद नगर क्षेत्र में तथाकथित लोगों ने मंदिर में प्रतिमा तोड़ी

नेशनल  प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। गोविंद नगर क्षेत्र में वृंदावन गेट स्थित प्राचीन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में मंगलवार को विवाद होने पर तथाकथित लोगों ने मूर्तियां तोड़ दीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और मंदिर के पुजारी ने मंदिर पर कब्जा करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। मंदिर के पुजारी ने दी तहरीर में बताया कि कुछ तथाकथित लोग मंदिर को कब्जाने के बार-बार प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार को वह मंदिर में पूजा कर रहे थे। इसी दौरान तथाकथित लोगों ने मंदिर के मुख्य दरवाजे को तोड़कर नया दरवाजा लगाने का प्रयास किया। उन्होंने इसका विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि मंदिर में स्थापित एक प्रतिमा भी खंडित कर दी। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। फिलहाल मामले में पुजारी ने कई लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सीओ सिटी का कार्य देख रहे अनिल कपरवान ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button