मथुरा

अंग्रेजी में बात करेंगे बच्चे राजकीय संप्रेषण गृह में सिखाई जा रही भाषा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा के राजकीय बाल संप्रेषण गृह में एक दर्जन से अधिक बच्चे अंग्रेजी बोलना सीख रहे हैं। अंग्रेजी सीखने वाले बच्चे अभी नाबालिग हैं। वे अंग्रेजी भाषा के जरिए अपना भविष्य तय करेंगे। संप्रेषण गृह में रह रहे बच्चे अलग-अलग विधाओं में प्रतिभाग के धनी बन रहे हैं। यहां कुल 39 बच्चे रह रहे हैं। इसमें से 15 बच्चों के लिए अलग से अंग्रेजी विषय के अध्यापक को लगाया गया है। अध्यापक इन बच्चों को फर्राटेदार अंग्रेजी भाषा बोलना सिखा रहे हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि कोविड काल या अन्य वजहों से बेसहारा हुए बच्चों को सरकार की पहल पर पढ़ाया जा रहा है। वर्तमान में 3 बच्चे सेंटपॉल स्कूल, 8 सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 15 बच्चों को अंग्रेजी बोलना सिखाया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button