गोड्डा

झारक्राफ्ट भगैया सिल्क सेंटर का डीसी व एसपी ने किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ठाकुरगंगटी, गोड्डा : उपायुक्त अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के द्वारा नेचर पार्क ठाकुरगंगटी का किया गया निरीक्षण किया गया। संयुक्त रूप से ठाकुरगंगटी प्रखंड अंतर्गत अवस्थित झारक्राफ्ट भगैया सिल्क सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा सिल्क उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया कोकून से धागा निर्माण, रंगाई, बुनाई, कुखैना बंडीथान एवं शाल तैयार किए गए वस्त्रों के संकलन का विस्तृत अवलोकन किया गया। उपायुक्त के द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों  एवं सिल्क कारीगरों से सीधा संवाद करते हुए उत्पादन की वर्तमान स्थिति, कच्चे माल की उपलब्धता, हैंड पेंटिंग (सोहराई, जादू पटिया, पैथकर ) विपणन व्यवस्था एवं प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने कहा कि भगैया सिल्क की पहचान राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित है, अतः इसकी गुणवत्ता एवं ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि कारीगरों को नियमित प्रशिक्षण एवं आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाए। उत्पादों की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मार्केटिंग की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी को बढ़ावा दिया जाए। उत्पादन इकाई में स्वच्छता, सुरक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाए। उपायुक्त ने कारीगरों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि स्थानीय हस्तशिल्प एवं पारंपरिक उद्योगों को सशक्त बनाया जाए, जिससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो एवं कारीगरों की आय में स्थायी सुधार हो सके। निरीक्षण के दौरान नेचर पार्क  परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पर्यटकों के लिए की गई व्यवस्थाओं तथा संरचनात्मक विकास कार्यों का जायजा लिया गया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पार्क क्षेत्र की साफ-सफाई नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए तथा पर्यटकों की सुविधा हेतु पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। पुलिस अधीक्षक के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार पुलिस गश्ती बढ़ाने एवं संवेदनशील स्थलों पर निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने एवं पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। अवसर पर उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय मंडल, अंचलाधिकारी मदन महली आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button