मथुरा

जंगल में खून से लथपथ महिला मिलने से फैली सनसनी

सिर में लगी थी गोली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के जंगल में लहूलुहान स्थिति में महिला मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान महिला को निजी अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि महिला के सिर में गोली मारी गई है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मायके वालों ने महिला के पति पर गोली मारने का आरोप लगाया है। महिला की पहचान थाना गोविंद के जगन्नाथपुरी निवासी खुशी (23) के रूप में हुई है। चिकित्सक के अनुसार गोली महिला के सिर में लगी है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। महिला की थाना गोविंदनगर के महाविद्या कॉलोनी निवासी सूरज से शादी हुई थी। महिला के पिता विपिन कुमार ने पति पर ही गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस अनुसार पिछले छह माह से पति पत्नी के बीच विवाद बना हुआ था। पिछले करीब 25 दिन पहले तलाक का केस भी डल गया। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया महिला का सिटी अपस्ताल में इलाज चल रहा है। गोली मारने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button