शामली

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
कैराना। डीएम व एसपी ने कोतवाली पर आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 06 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शनिवार को कोतवाली प्रांगण में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां पर पहुंचे डीएम अरविन्द चौहान व एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 06 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायती-पत्रों को शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए है। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्यवाही के लिए चेताया है। इस अवसर पर राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button